[smartslider3 slider=”7″]

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

कानपुर। चकेरी के कांशीराम कॉलोनी में आर्थिक तंगी से परेशान दुकानदार ने परिवार समेत सनसनी आत्मघाती कदम उठाया। दुकानदार अर्जुन (40) ने परिवार समेत सोसाइड कर ली। घटना में पत्नी निशा (35) व बेटी आशनी (5) की मौत हो गई। अर्जुन को पुलिस ने कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर अर्जुन को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दरवाजा तोडकर पुलिस पहुॅची अन्दर‚नजारा देख हुई सन्न

बताते चलें कि अर्जुन जायसवाल कई सालों से कांशीराम कॉलोनी में रह रहा है। रविवार रात 11 बजे वह दुकान बंद कर घर आया था। सोमवार दोपहर तक घर का दरवाजा न खुलने से पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। जिसपर मौहल्ले के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई। घर के अंदर का नजारा देख पुलिस दंग रह गई। अर्जुन खून से लथपथ बाथरूम के पास पड़ा था वहीं पत्नी व बेटी का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। शवों पर चादर पड़ी थी। वहीं पंखे पर साड़ी का फंदा भी लगा मिला।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट‚जिक्र आर्थिक तंगी का

पुलिस को अर्जुन के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें आर्थिक तंगी के चलते परिवार समेत आत्महत्या की बात लिखी है। अर्जुन ने अपने बांए हाथ की नश काटी है। साथ ही शरीर में कई जगह चाकू के निशान हैं। अर्जुन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

[smartslider3 slider=”4″]