[smartslider3 slider=”8″]

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

धानापुर‚चंदौली। सोमवार की सुबह एक महिला का शव कुए में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रविवार की दोपहर से ही गायब थी महिला ‚अन्त में मिला कुएं मे शव

जानकारी के मुताबिक धानापुर थाना क्षेत्र के बभनियाव गांव के बाहर एक कुएं में बसंती देवी (55) पत्नी केशव मौर्या जो रविवार की दोपहर से गायब थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह जब लोग ढूंढ़ते हुए कुएं के पास गए तो महिला का शव उतराया देखा। 

[smartslider3 slider=”7″]

मृतक को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

आनन फानन शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान शव की पहचान बसंती देवी के रूप में हुई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस बाबत धानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को महिला घर से खेत के लिए निकली थी। किसी कारणों से वह कुएं में गिर गई थी। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतका के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। पति केशव मौर्या घर पर रहकर ब्लाक मुख्यालय के पास सब्जी की दुकान चलाते हैं।

[smartslider3 slider=”4″]