[smartslider3 slider=”7″]

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चंदौली।चंदौली जिले में लोकसभा चुनाव में बिजनौर से ड्यूटी पर आए होमगार्ड नरदेव सिंह की शनिवार की भोर में मौत हो गई। शुक्रवार की शाम ड्यूटी के दौरान उनकी तबियत खराब होने के बाद अधिकारियों ने उन्हें उपचार के लिए वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। 

भीषण गर्मी का शिकार फिर हुआ एक मतदान कर्मी होमगार्ड

भीषण गर्मी और तपिश के कारण मतदान कर्मियों और सुरक्षा में लगे कर्मियों का बुरा हाल हो रखा है। शुक्रवार की शाम बिजनौर निवासी होमगार्ड नरदेव सिंह की तबियत खराब हो गई थी। नरदेव की ड्यूटी मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छेमिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगाई गई थी। 

तबियत खराब होने के बाद उन्हे अधिकारियों ने नगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार की भोर में उनकी मौत हो गई। 

इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया की अस्पताल में भर्ती होमगार्ड नरदेव सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया। आगे की कारवाई की जा रही है।

[smartslider3 slider=”4″]