[smartslider3 slider=”7″]

रामयश चौबे

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

बबुरी‚चंदौली। थाना क्षेत्र के गोरारी गाँव में रविवार को मनबढ़ो ने किसी विवाद में दो महिलाओं को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। दोनो महिलाएं बबुरी थाना क्षेत्र के गोरारी की रहने वाली शीला 40 वर्ष तथा संजू 35 वर्ष है।

महिलाएं धान की रोपाई कर वापस जा रही थी अपने घर

जो गांव स्थित सिवान में धान की रोपाई कर वापस घर आ रही थी, कि रास्ते में घेराबंदी कर मनबढ़ो ने धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिससे दोनो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस ईएमटी आदर्श पांडे तथा पायलट दिनेश कुमार दोनो घायलों का प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहाँ पर डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है। इस बाबत थाना प्रभारी बबुरी ने बताया की घटना की जानकारी है, मौके पर पुलिस फोर्स भेज दी गई है। पीड़ित के तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

[smartslider3 slider=”4″]