त्रिनाथ पांडेय की रिर्पोट

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चकिया‚चंदौली। शिक्षा का मंदिर एक बार फिर से शर्मसार हुआ है। बता दे कि गुरूकुल में शिक्षा देने वाले गुरूजन आज अपने ही कुकर्मो से चर्चा में रहने लगे है। मामला चकिया तहसील के शिकारगंज के मिश्रपुरा गांव का है। बच्चों को संस्कार व सद्गुणों की शिक्षा देकर बेहतर इंसान बनाने वाले हेडमास्टर ही संस्कारहीन हो गए।

[smartslider3 slider=”7″]

छेड़खानी के आरोप में हेडमास्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जब हेडमास्टर की अय्याशी का यह आलम की उनका दिल रसोइया की बहू पर आ गया तो उसके घर के पास पहुंचकर ही रसोइए की बहु से छेड़खानी करने लगे। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया।

चर्चाओं का बाजार गर्म‚पीड़िता के पति की तहरीर पर हुआ मुकदमा

चकिया तहसील के मिश्रपुरा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बबुरी क्षेत्र के धनेजा गांव निवासी प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह पर रसोइयां की बहू के साथ छेड़खानी के आरोप लगे हैं। पीड़िता के पति के अनुसार प्रधानाध्यापक उसके घर के पास पहुंच गए और उसकी पत्नी को हांथ पकड़कर खींचने लगा। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पत्नी ने शोर मचाया तो गांव के ही कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख प्रधानाध्यापक वहां से भाग गए। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

[smartslider3 slider=”4″]