सरदार महेन्द्र सिंह

[smartslider3 slider=”7″]

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

डीडीयू नगर‚ चंदौली। रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने शनिवार को मानस नगर पोस्ट पर आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में जवानों को ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने आरपीएफ जवानों की समस्याएं सुनी और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके पूर्व आईजी को डीआरएम ऑफिस परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आईजी ने डीआरएम आफिस के सभागार में अ​धिकारियों संग बैठक कर रेल अपराधों की समीक्षा की और इसे कम करने का निर्देश दिया।

RPF की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

सबसे पहले महानिरीक्षक अमरेश कुमार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे। यहां RPF की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने सभा कक्ष में RPF केे अ​धिकारियों संग अपराध की समीक्षा की। इस दौरान RPF मंडल की ओर से पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से RPF के कार्याें और उपल​ब्धियों के बारे में बताया। इसके बाद महानिरीक्षक मानसनगर पोस्ट पहुंचे। यहां पोस्ट का निरीक्षण करने के बाद आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में RPF जवानों की समस्याएं सुनी। इस दौरान जवानों को अपने कर्तव्यों को सत्य निष्ठा के साथ करने का निर्देश दिया गया।

सुनी जवानों की समस्याएं दिए

इस दौरान महानिरीक्षक ने जवानों की समस्याओं को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके पूर्व पत्रकारों से बातचीत के दौरान महानिरीक्षक ने कहा कि RPF रेलवे संप​त्ति की सुरक्षा के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दे रही है। विशेष कर यात्री के सामान चोरी आदि के लिए जीआरपी के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। गया में पितृपक्ष मेला को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। कहा कि ट्रेनों में स्काट को और मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जे​थिन बी राज, सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार तिवारी, निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, निरीक्षक रंजीत कुमार और पंकज कुमार आदि लोग शामिल रहे।

[smartslider3 slider=”4″]