[smartslider3 slider=”7″]

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

डी डी यू नगर ‚ चंदौली। GRP और RPF वंदे भारत ट्रेन को उड़ाने की धमकी मिलने पर पीडीडीयू जंक्शन पर एलर्ट मोड पर हो गये है। ट्रेन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। GRP और RPF ने विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान जंक्शन पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी दिखे। 

रेलकर्मी के मोबाइल पर मैसेज पर मैसेज आते ही रेल प्रशासन में हड़कंप

असोम के एक रेलकर्मी के मोबाइल पर मैसेज आया कि वंदे भारत एक्सप्रेस को उड़ा दिया जाएगा। इसकी जानकारी होते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली दो जोड़ी पटना-गोमती नगर और रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के पहुंचने पर सघन तलाशी ली गई।

यात्रियों के सामनों की जांच तेज ‚हर संदिग्ध पर रखी जा रही निगाहें

GRP निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और RPF इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत के अगुवाई में यात्रियों के सामान की जांच की गई। 
इसके अलावा राजधानी सहित अन्य ट्रेनों की भी जांच की गई। हर संदिग्ध पर निगाहे रखी जा रही है। GRP के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि असोम में किसी रेलकर्मी के मोबाइल पर धमकी का मैसेज आया था। इसलिए वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों में जांच अभियान चलाया गया।

[smartslider3 slider=”4″]