WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
Iqra model school
WhatsApp-Image-2024-01-25-at-14.35.12-1
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
srvs_11zon
Screenshot_7_11zon
WhatsApp Image 2024-06-29 at 12.
IMG-20231229-WA0088
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
previous arrow
next arrow

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

तहसील परिसर स्थित न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत समस्त न्यायालय एवं जनपद के समस्त बैंकों द्वारा फिजिकल मोड में आयोजित

चंदौली।शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ सदर तहसील सभागार में जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार-IV के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिसमें राकेश धर दूबे प्रधान न्यायाधीश / परिवार न्यायालय अशोक कुमार सिंह यादव, पीठासीन अधिकरी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली, विनय कुमार सिंह अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0 1 रामबाबू यादव विशेष न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट). विकास वर्मा। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं० 2/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0 3/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चन्दौली, श्यामबाबू अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी. प्रथम चन्दौली, दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, संदीप कुमार सिविल जज (सी. डि.) चन्दौली, विकास कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे मुगलसराय, श्रीमती इन्दु रानी सिविल जज (जू.डि.), कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जूडि.) चकिया, रोहित पुरी अपर सिविल जज (जू.डि.) चकिया, माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, नूतन सिविल जज (जू.डि. ) / एफ.टी.सी.- प्रथम चन्दौली, निखिल टीकाराम फुण्डे जिलाधिकारी , आदियत्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक , पंकज कुमार उप क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक, रामनिवास गुप्ता अग्रणी बैंक प्रबंधक चन्दौली, पी.के. सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक बड़ौदा यूपी बैंक, मनीष कुमार पाण्डेय मुख्य शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक आफ इण्डिया, सिविल बार ऐसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष व महामंत्री राकेश रत्न तिवारी तथा हरेन्द्र सिंह एवं डिस्ट्रिक डेमोक्रेटिक बार ऐसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

जनपद न्यायालय के न्यायालयों द्वारा निस्तारित किये गये वाद

  • तहसील परिसर स्थित न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत समस्त न्यायालय एवं जनपद के समस्त बैंकों द्वारा फिजिकल मोड में आयोजित किया गया। जनपद न्यायालय के न्यायालयों द्वारा
  • निम्नलिखित वादों का निस्तारण किया गया है-
  • जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार-IV द्वारा कुल 02 इजराय वादों का निस्तारण कर रुपया 4,61,014/- का समझौता राशि दिलाया गया।
  • राकेश घर दूबे प्रधान न्यायाधीश / परिवार न्यायालय चन्दौली, द्वारा कुल 38 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 07 जोड़े साथ भेजे गये तथा समझौता राशि रूपया 13,92,000/- दिलाया गया।
  • अशोक कुमार सिंह यादव, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली, द्वारा कुल 19 एम.ए.सी.टी. वादों का निस्तारण कर रूपये 99,85,000/- का प्रतिकर दिलाया गया।
  • विनय कुमार सिंह- अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष सं० 1 द्वारा कुल 02 इजराय निस्तारण कर रुपया 40,000/- का समझौता राशि दिलाया गया।
  • रामबाबू यादव विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट) चन्दौली, द्वारा कुल 03 इजराय वाद निस्तारित
  • अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण कर रुपया 100/- जुर्माना वसूल किया गया।
  • परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0 3/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत
    चन्दौली द्वारा कुल 01 इजराय वाद एवं 164 विद्युत वादों का निस्तारण किया गया ।
  • श्यामबाबू अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश / एफ.टी.सी. प्रथम चन्दौली, द्वारा कुल 03 वादों का
    निस्तारण कर रूपया 500 /- जुर्माना वसूल किया गया।
  • दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, द्वारा कुल 1755 वादों का निस्तारण कर रूपया3,84,840/- जुर्माना वसूल किया गया।
  • संदीप कुमार सिविल जज (सी. डि.) चन्दौली, द्वारा कुल 16 सिविल वादों का निस्तारण कर कुल
    रुपया 28,12,382/- का उत्तराधिकार प्रमाण जारी किया गया तथा 85 वादों का निस्तारण कर कुलरुपया 2,450/- जुर्माना वसूल किया गया।
  • विकास कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे द्वारा कुल 1663 वादों का निस्तारण कर
    रूपया 3,87,350/- जुर्माना वसूल किया गया।
  • इन्दु रानी सिविल जज (जूडि.), द्वारा कुल 14 सिविल वादों का निस्तारण कर 02 सिविल वादों में
    रू० 2,52,016/- का उत्तराधिकार प्रमाण जारी किया गया एवं 1006 वादो का निस्तारण कर रूपया
    1020 /- जुर्माना वसूल किया गया।
  • कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू.डि.) चकिया द्वारा कुल 946 वादों का निस्तारण कर रू०
    45,240 / – जुर्माना वसूल किया गया।
  • रोहित पुरी अपर सिविल जज (जू. डि), चकिया, द्वारा कुल 903वादों का निस्तारण कर रुपया
    58,000/- जुर्माना वसूल किया गया।
  • माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली द्वारा कुल 1318 वादों का निस्तारण कर रुपया 40,300/-
    जुर्माना वसूल किया गया।
  • नूतन सिविल जज (जू.डि.) )/एफ.टी.सी.- प्रथम चन्दौली, द्वारा कुल 948 वादों का निस्तारण कर
    रूपया 19,600 /- जुर्माना वसूल किया गया।
  • उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 8886 मुकदमों का निस्तारण किया गया।

बैंकों द्वारा कुल 707 ऋण खातों का निस्तारण कर नौ करोड़ बारह लाख उन्यासी हजार वसूले

  • सभी बैंकों द्वारा कुल 707 ऋण खातों का निस्तारण कर नौ करोड़ बारह लाख उन्यासी हजार चार सौ छः का समझौता किया गया एवं रूपया 3,04,53,203 /- तीन करोड़ चार लाख तिरपन हजार दो सौ तीन नकद वसूला गया।

राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 65006 मामलों का निस्तारण

.जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 65006 मामलों का निस्तारण किया गया।
उक्त सूचना अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं० 2/ सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण चन्दौली विकास वर्मा-। द्वारा दी गयी।
उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा वसूल किये गये अर्थदण्ड की धनराशि रूपये 9,33,800/-
(नौ लाख तैतीस हजार आठ सौ ) तथा दिलाये गये उत्तराधिकार प्रमाण की धनराशि रू0 30,66,848 /-
(तीस लाख छाछठ हजार आठ सौ अड़तालीस) है, तथा उक्त समस्त न्यायालयों द्वारा निस्तारित किये गये
कुल मुकदमों की संख्या 11378 है, जिसमे 2492 लघु आपराधिक मुकदमें शामिल है ।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow