खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क
चकिया/नौगढ। चकिया नौगढ मुख्य मार्ग पर चन्द्रप्रभा वाच टावर के समीप शनिवार को पिक अप वाहन के टक्कर से बाइक सवार जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए।
जनपद जौनपुर के ग्राम पंचायत रायपुर अन्तर्गत मादरडीह गांव निवासी धर्मेन्द्र सरोज 51 वर्ष अपने साले नन्दलाल 48 वर्ष के साथ पैशन प्रो बाईक नंबर यू पी 67 यम 3997से घर जा रहा था।
भागरहे पिकअप को पी आर वी जवानों ने दबोचा
रास्ते में चन्द्रप्रभा वाच टावर के समीप मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन नंबर यू पी 64 ए टी 7635 से धक्का लग गया। जिससे धर्मेन्द्र सरोज व नन्दलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पिक अप चालक रामचंदर शुक्ला वाहन लेकर मौके पर से भागने का प्रयास किया।जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे पी आर बी जवानों ने पिक अप वाहन को पकड़ कर के
गंभीर रूप से घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया । जहां पर चिकित्सकों ने धर्मेन्द्र सरोज को मृत घोषित कर दिया।
गम्भीर रूप से घायल को भेजा गया ट्रामा सेन्टर
वहीं नन्दलाल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार कर टा्मा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
लघु डाल वाराणसी खण्ड से चकरघट्टा थाना क्षेत्र के धनकुवारी गांव में स्थित लिफ्ट कैनाल का पाईप मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
मृतक की पहचान धर्मेन्द्र सरोज निवासी मादरडीह रायपुर जनपद जौनपुर के रूप में
जिसमें लेबर मेठ का कार्य करने वाला धर्मेन्द्र सरोज दो दिनों पूर्व मजदूरों को लेकर के आया था।
वहीं नन्दलाल मजदूरी का काम करता है। शनिवार को धर्मेन्द्र व नन्दलाल बाईक से अपने घर जा रहे थे।
रास्ते में चन्द्रप्रभा वाच टावर के समीप पिक अप वाहन से धक्का लग गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में मृतक की पहचान धर्मेन्द्र सरोज निवासी मादरडीह रायपुर जनपद जौनपुर के रूप में होने के बाद काफी देर तक गंभीर रूप से घायल ब्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही थी।
गम्भीर रूप से घायल की पहचान नन्दलाल के रूप में
लघु डाल विभाग के जे ई ऋषिजोत व मैकेनिक अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंच कर मानवता की मिसाल पेश कर के गंभीर रूप से घायल ब्यक्ति को टा्मा सेंटर ले जाने की जिम्मेदारी उठाया
मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने गंभीर रूप से घायल ब्यक्ति की पहचान नन्दलाल 48 वर्ष के रूप में किया।
थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिक अप वाहन को पकड़ कर चालक को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं मृतक धर्मेन्द्र सरोज का शव कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर के के अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है।
मृतक धर्मेन्द्र सरोज व गंभीर रूप से घायल नन्दलाल का आपस में जीजा-साला का रिस्ता है।