चंदौली में रविवार को नहीं होगी भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा‚26 जिलों में फिलहाल जिलाध्यक्षों की घोषणा पर ब्रेक

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रविवार को भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा हो गई है। क्षेत्रीय कार्यालय में उत्तर, दक्षिण व ग्रामीण जिलों के अध्यचंदौली में रविवार को नहीं होगी भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा‚26 जिलों में फिलहाल जिलाध्यक्षों की घोषणा पर ब्रेकक्षों की घोषणा एक कार्यक्रम के दौरान की गई है। चुनाव अधिकारी और प्रेक्षक भी मौके पर मौके पर रहे मौजूद

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चंदौली। जिले में ऐसे सक्षम व्यक्ति का भी चयन करना है, जो पूरे जिले को लेकर एक साथ चल सके। जबकि संगठन द्वारा नए जिला अध्यक्ष के लिए जो मानक बनाए गए हैं। ऐसे सभी मानकों को एक कसौटी पर कसने में विशेष परेशानी हो रही है।चंदौली में लगभग तीन दर्जन लोगों ने जिला अध्यक्ष के लिए नामांकन किया है और सभी अपने-अपने हिसाब से अपने आप को दावेदार मान रहे हैं, जबकि अब तक के जिलाध्यक्ष के इतिहास को देखा जाए तो चंदौली जिले में पहली बार सर्वेश कुशवाहा ओबीसी समाज के कोटे से जिलाध्यक्ष तब बन पाए, जब उन पर डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय की विशेष कृपा थी। नहीं तो चंदौली के भाजपा के जिला अध्यक्ष की कुर्सी अक्सर राजपूतों के हाथों में रही है। इसको लेकर अक्सर कहा जाता रहा है कि राजनाथ सिंह की पैरवी व कनेक्शन के चलते कई नेता जिलाध्यक्ष बन गए तो कई लोग अपने पक्ष में बिरादरी की लॉबिं करके कुर्सी पा ली।  इसीलिए अभी तक भाजपा के जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर राजपूत बिरादरी का ही दबदबा रहा है।

क्या है चंदौली बी जी पी के जिलाध्यक्ष का माजरा

कुछ लोग वर्तमान जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह को एक और पारी देने की पैरवी कर रहे हैं, लेकिन पार्टी के अंदर उनके नेतृत्व जिले की परिधि में आने वाली दोनों लोकसभा सीटें हारने का ठप्पा लग गया है, जो उनकी निगेटिव मार्किंग करवा रहा है। लेकिन कुछ रणनीतिकार उनको एक और मौका दिए जाने के पक्ष में हैं, जैसे इसके पहले के जिलाध्यक्षों को मिलता रहा है।वहीं सर्वेश कुशवाहा को एक बार फिर से कुर्सी सौंपने के कयास लगाए जा रहे हैं। हर जगह यही चर्चा है कि डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय के कहने पर ही सर्वेश कुशवाहा ने पर्चा भरा है और वे उनको कुर्सी पर बैठाने की भरपूर कोशिश करेंगे।

क्या कहते है जिला चुनाव अधिकारी चंदौली

इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष के चयन के जिला चुनाव अधिकारी जनार्दन गुप्ता ने बताया कि यह संगठन का मामला है। पहले जिला अध्यक्ष की घोषणा के लिए निर्देश मिला था कि चंदौली पार्टी कार्यालय पर पहुंचना है, लेकिन फिर दूसरा निर्देश आया कि चंदौली के जिला अध्यक्ष की घोषणा बाद में की जाएगी। संगठन के निर्देश के अनुसार इसके लिए दूसरी तारीख तय की जाएगी।

उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नामों का ऐलान आज हो गया. इस बार यूपी में बीजेपी के 98 संगठनात्मक जिलों में से 85 जिलाध्यक्षों की घोषणा की है।

कई जिलाध्यक्षों को किया गया रिपीट

रायबरेली से वर्तमान ज़िलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी हुए रिपीट
भारतीय जनता पार्टी ने प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष की घोषणा।
पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव को पुनः बनाया गया जिलाध्यक्ष।
रायबरेली से वर्तमान ज़िलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी हुए रिपीट
अजय सिंह मछलीशहर बीजेपी जिलाध्यक्ष
बलरामपुर में नए भाजपा जिलाध्यक्ष बने रवि मिश्रा: तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला के है दामाद,निवर्तमान भाजपा जिला महा मंत्री 

बस्ती में विवेकानंद मिश्रा को जिलाध्यक्ष के पद पर किया गया रिपीट।
विवेकानंद मिश्रा बने बीजेपी के जिलाध्यक्ष।
पेशे से शिक्षक और कविता का करने का है शौक।

बहराइच से  भाजपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची,
बृजेश पांडेय पर एक बार फिर बीजेपी ने जताया भरोसा,,फिर से बहराइच भाजपा जिलाध्यक्ष बने बृजेश पांडेय,,,भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सौंपी बृजेश पाण्डेय को जिलाध्यक्ष की कुर्सी,

आजमगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सूची जारी
भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ जिलाध्यक्ष की घोषणा
2010 से 2012 तक बीजेपी युवा मोर्चा के थे विभाग संयोजक।

बहराइच से  भाजपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची,
बृजेश पांडेय पर एक बार फिर बीजेपी ने जताया भरोसा,,फिर से बहराइच भाजपा जिलाध्यक्ष बने बृजेश पांडेय,,,भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सौंपी बृजेश पाण्डेय को जिलाध्यक्ष की कुर्सी,

आगरा से लेकर गोरखपुर तक भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित
बहराइच जिला से ब्रजेश पांडेय दोबारा अध्यक्ष बनाए गए
फर्रुखाबाद में भाजपा ने फतेह चंद्र वर्मा को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
लालगंज: विनोद राजभर भाजपा के जिला अध्यक्ष नियुक्त
आगरा-राज कुमार गुप्ता भाजपा के महानगर अध्यक्ष और प्रशांत पौनिया नये जिलाध्यक्ष.
औरैया से सर्वेश कठेरिया जिलाध्यक्ष बने
नीरज शर्मा बने भाजपा जिलाध्यक्ष कासगंज
औरैया से सर्वेश कठेरिया जिलाध्यक्ष बने
जनार्दन तिवारी को गोरखपुर जिले का ज़िलाध्यक्ष

हरदोई में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन

अमेठी में नया जिलाध्यक्ष

अमेठी में भाजपा ने युवा चेहरे पर लगाई मोहर 
भाजपा ने नए जिला अध्यक्ष के रूप में ब्राह्मण चेहरे सुधांशु शुक्ल  पर जताया भरोसा 
वर्तमान में महामंत्री रह चुके है सुधांशु शुक्ल

निर्भय पांडेय मथुरा के जिलाध्यक्ष बने
राजू यादव मथुरा महानगर अध्यक्ष बने
अन्नू गुप्ता इटावा के जिलाध्यक्ष बने
हरिश्चचंद्र रावत ललितपुर जिलाध्यक्ष बने
आकाश पाल मुरादाबाद जिलाध्यक्ष बने
गिरीश भंडुला मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष
ओमप्रकाश राय गाजीपुर जिलाध्यक्ष बने

सुधांशु शुक्ल अमेठी के जिलाध्यक्ष बने

जिलाध्यक्षों की नई सूची का इंतजार खत्म हो गया. बीजेपी प्रदेश संगठन में 98 जिले हैं। आज लगभग 60 जिला और महानगर अध्यक्ष घोषित हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 50 जिलों में अध्यक्षों का निर्वाचन होना जरूरी होता है। कौन बना किस जिले का जिलाध्यक्ष किसको मिली जिले की कमान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न जिलों और महानगरों में नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए इस बदलाव में निम्नलिखित नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है:

आगरा महानगर अध्यक्ष – राजकुमार गुप्ता

लखनऊ महानगर अध्यक्ष – आनंद द्विवेदी

लखनऊ – विजय मौर्या

रायबरेली – बुद्धिलाल

मेरठ – विवेक रस्तोगी

लालगंज – विनोद राजभर

कासगंज– नीरज शर्मा

फिरोजाबाद – सतीश दीवाकर

हरदोई – अजीत सिंह बबन

उन्नाव – अनुराग अवस्थी

बहराइच से सर्वेश कठेरिया को तो कन्नौज से वीर सिंह बने जिलाध्यक्ष

बहराइच से सर्वेश कठेरिया, कन्नौज से वीर सिंह भदौरिया, ,

कासगंज से नीरज शर्मा भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

विकास चौहान दोबारा बने बुलंदशहर के भाजपा के जिलाध्यक्ष

सुधांशु शुक्ला बने अमेठी के जिलाध्यक्ष

इटावा में अनूप गुप्ता तो झांसी में प्रदीप पटेल बने जिलाध्यक्ष

बुलंदशहर से विकास चौहान तो ललितपुर से हरीश चंद्र रावत को मिली जिम्मेदारी

रामपुर में हरीश गंगवार को मिली नई जिम्मेदारी

इटावा में अन्नू गुप्ता को बनें जिलाध्यक्ष

इटावा में अन्नू गुप्ता को बनाया गया जिलाध्यक्ष

गोरखपुर में अध्यक्ष के लिए 33 लोगों ने किया था आवेदन

UP BJP District President List Live: 12 से ज्यादा नाम हो सकते हैं होल्ड

UP BJP District President List Live: आज बीजेपी जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा होगी। जानकारी के मुताबिक 12 से ज्यादा नाम होल्ड हो सकते हैं। 16 Mar 2025, 02:14:09 PM IST

UP BJP District President List Live: नाराजगी का डर भी सता रहा

UP BJP District President List Live: जिला और महानगर अध्यक्ष की घोषणा के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया को लेकर एक ओर जहां उत्साह दिखाई दे रहा है तो वहीं दूसरी ओर कुछ असहजता के भाव भी हैं। दरअसल पहले पार्टी आलाकमान लखनऊ से सूची जारी करता था। जिसके नाम की घोषणा होती थी, उसके यहां स्वागत के दौर शुरू हो जाते थे। अन्य दावेदार मनमसोस कर रह जाते थे। लेकिन इस बार जिला मुख्यालयों पर सार्वजनिक रूप से एलान किया जाएगा। ऐसे में जिन लोगों ने दावेदारी की है और उनके नाम की घोषणा नहीं होगी तो वे विरोधी तेवर अपना सकते हैं। उनके समर्थक हंगामा भी कर सकते हैं। इसको लेकर चुनाव अधिकारी भी सतर्क हैं।

बढ़ी हुई हैं दावेदारों की धड़कनें

UP BJP District President List Live: पिछले दो महीने से दावेदारों की दिलों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। आगरा में जिलाध्यक्ष के लिए 45 लोगों ने नामांकन किया था। महानगर अध्यक्ष के लिए 38 कार्यकर्ता मैदान में हैं। शहर और जिले में पार्टी की कमान अपने हाथ में लेने के लिए दावेदारों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। सांसद, विधायक, दिल्ली, लखनऊ की दौड़ के साथ संघ के संपर्कों को साधा किया गया है। सांसद, विधायकों से फीडबैक लिया गया है। अंतिम तीन में अपना नाम दर्ज कराने के लिए जबरदस्त मशक्कत हुई है। अंतिम दौर में भी दिल्ली और लखनऊ की परिक्रमा जारी रही। जातीय समीकरणों को विशेष अहमियत दी जा रही है। संगठन ने चयन को लेकर गोपनीयता बनाए रखी है।

अभी तक लखनऊ से जारी होती थी सूची

UP BJP District President List Live: अभी तक लखनऊ से सूची जारी होती थी लेकिन इस बार पार्टी आलाकमान ने नई प्रक्रिया अपनायी है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बैठक होगी। वहां नामों का एलान किया जाएगा। जिला मुख्यालयों पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कई जिलों पर रात में ही चुनाव अधिकारी पहुंच गए। कई जिलों में पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी भी भेजे जा गए हैं। आगरा में भी ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर दोपहर 1.30 बजे बैठक होगी।

जनवरी से शुरू हुई थी जिलाध्‍यक्ष- महानगर अध्‍यक्ष चुनाव की प्रक्रिया

बीजेपी में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया इस साल जनवरी में शुरू हुई थी। आगरा से कुल 83 लोगों ने दावेदारी की थी। इनमें महानगर अध्यक्ष पद के लिए 38 और जिलाध्यक्ष पद के लिए 45 लोगों ने ताल ठोकी थी। महानगर अध्यक्ष पद के लिए एक भी महिला मैदान में नहीं थी जबकि जिलाध्यक्ष पद के लिए दो महिलाओं ने अपना नाम दिया था। 20 जनवरी तक इनके नाम का एलान किया जाना था लेकिन मामला अटक गया। लंबी जद्दोजहद के बाद अब वह दिन आ गया है जब भाजपा नेतृत्व नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों से पर्दा उठाएगा।

देर रात तक लगाते रहे गुणा-भाग

भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नाम से रविवार दोपहर पर्दा उठ जाएगा। नेतृत्व ने इस बार नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत जिला मुख्यालय पर ही नामों का एलान किया जाएगा। ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर दोपहर 1.30 बजे बैठक बुलाई गई है। इसके चलते भाजपा में सरगर्मी शुरू हो गई है।

प्रदेश के 70-75 जिलों में घोषित किए जाएंगे नाम

भाजपा सूत्रों का कहना है कि रविवार को होने कार्यक्रमों में भी सभी जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा नहीं होगी। तकरीबन 80 प्रतिशत नामों की घोषणा होने की संभावना है। बाकी नामों की घोषणा बाद में की जाएगी। अलग-अलग कारणों से कुछ जिलों में मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा नहीं हो सकी है। जिन जिलों में मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित नहीं हुए हैं, वहां जिला या महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा नहीं होगी। इसके अलावा कुछ अन्य जिलों में सहमति न बन पाने की वजह से घोषणा नहीं होगी। भाजपा ने सांगठनिक लिहाज से 98 जिले बनाए हैं।

जिलाध्‍यक्षों की घोषणा में पहली बार किया जा रहा प्रयोग

यूपी के जिले-जिले में कार्यक्रम करवाकर जिला और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा का प्रयोग भाजपा पहली बार कर रही है। इसके पहले तक एक साथ सूची जारी होती थी। यह प्रयोग कितना सफल रहेगा यह तो आने वाले कुछ दिनों में पता चलेगा। हालांकि, इस तरह से नामों की घोषणा की वजह से कुछ जिलों में पार्टी के भीतर लोगों में असंतोष और विरोध की घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। सूत्र बड़े पैमाने पर फेरबदल की तरफ इशारा कर रहे हैं।

jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
Iqra model school
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
WhatsApp Image 2025-03-04 at 14.19.24
previous arrow
next arrow