खबरी नेशनल न्यूज नेटवर्क

चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन के कुशल निर्देशन में जनपद में महर्षि बाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई।  इस अवसर पर जनपद के मंदिरों में भजन-कीर्तन एवं रामायण पाठ किया गया। जनपद के मंदिरों में वाल्मीकि जयंती पर मूल रामायण का अंश पाठ सम्पन्न हुआ।  

नामित नोडल अधिकारियो की मौजूदगी में हुआ मूल रामायण के पाठ का वाचन

        जनपद में नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजन कर मूल रूप में रामायण का वाचन किया गया। 

      इस दौरान रामायण अंश का पाठ एवं वाल्मीकि रामायण में कथित उपदेशों व सारांश पर अमल करने हेतु लोगों को बताया गया।

स्थानीय लोगो ने भी लिया बढ चढ कर हिस्सा

         इसी क्रम में जनपद के विभिन्न वाल्मीकि मंदिर, राम मंदिर, हनुमान मंदिर व अन्य प्रमुख राम मंदिर पर भी रामायण पाठ किया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। 

कोईलरवा हनुमान मंदिर, महर्षि बाल्मीकि संस्थान में हुआ हरिकीर्तन व रामायण पाठ


जनपद के नौगढ़ विकास खण्ड के कोईलरवा हनुमान मंदिर, महर्षि बाल्मीकि संस्थान सहित अन्य विकास खण्डों के विभिन्न मंदिरों मे हरि कीर्तन व रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

[smartslider3 slider=”2″]