खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चंदौली। शासन के निर्देशानुसार भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जनपद में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जनपद के समस्त कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

किया गया एकता दौड़ कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव की भावना का संदेश जनपद में प्रसारित किए जाने हेतु शिक्षा एवं खेल मंत्रालय के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के लोगों को सम्मिलित करते हुए पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाए जाने हेतु खेल एवं नेहरू युवा केंद्र के समन्वय से सोमवार को एकता दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जो महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली के प्रांगण से प्रारंभ होकर फगुनिया नहर से वापस महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। एकता दौड़ का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

जिलाधिकारी ईशा दुहन ने दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश की एकता और अखंडता के लिए शपथ


जिलाधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश की एकता और अखंडता के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 उमेश मिश्रा, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, कीड़ाधिकारी कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण पीआरडी के जवान द्वारा शपथ लिया गया।

[smartslider3 slider=”2″]

कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के तैल चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पीआरडी के जवानों द्वारा निकाली गई एकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर एकता दौड़ में विजेता प्रतिभागियों को जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में पुरस्कार वितरण भी किया गया।