खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

सोनभद्र। कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ की अध्यक्षता में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया और सेवादल के जिला मुख्य संगठक कौशलेस पाठक ने ध्वज बंदन गीत के साथ ही हाथ से हाथ जोड़ों अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की। श्री गोंड़ ने कहा की देश के अमर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश को आजाद कराया। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे तमाम रणबांकुरे की शहादत की बदौलत ही हम आज खुले और स्वतंत्र होकर अपनी बात को हर जगह रख रहे हैं।

हाथ जोड़ो ज्ञान की शुरुआत उरमौरा गांव से जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शुरू

इसके बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की शुरुआत उरमौरा गांव से जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शुरू हुआ जिसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने और गांवों में जनसंपर्क कर भारतीय जुमला पार्टी के द्वारा किए गए झूठे वादों को जनता को बताने कार्य किया।
जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उषा चौबे ने कहा कि लगातार बढ रहे गैस सिलेंडर के दाम ,घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर महंगाई की मार ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

बीजेपी सरकार में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का ग्राफ लगातार बढ़ रहा

बीजेपी सरकार में लगातार महिलाओं बढ़ रहे अपराध की घटनाएं बीजेपी सरकार की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के स्लोगन का पोल खोलने का काम कर रही है। बीजेपी सरकार में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और सरकार अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कमलेश ओझा ने कहा कि बीजेपी सरकार युवाओं को प्रतिवर्ष 2 करोड रोजगार देने की बात कही थी लेकिन आज प्रदेश के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे।

…..इनके नेतृत्व में राहुल जी के कार्यो का किया जा रहा प्रचार

ब्लॉक अध्यक्ष सदर अमरेश देव पांडेय, घोरावल ब्लॉक अध्यक्ष लल्लूराम पांडेय और कोन ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता के नेतृत्व में अपने-अपने ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जाकर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार किए जा रहे आम जनता के हक की लड़ाई लड़ने की बातों के साथ हाथ से हाथ जोड़ों अभियान का शुभारम्भ को अवगत कराने का काम किया। मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश देव पांडेय, फरीद अहमद, जगदीश मिश्रा, शत्रुंजय मिश्रा, आशुतोष दुबे जितेंद्र पासवान, कौशैलेश पाठक, सेत राम केसरी, निगम मिश्रा, नामवर कुशवाहा, विमला देवी, कैलाश सिंह पटेल, अरविंद सिंह, कन्हैया पांडे, नूरुद्दीन खान, सोनी गुप्ता, शांति विश्वकर्मा, शालीग्राम कनौजिया, प्रदीप चौबे, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, बन्शीधर पांडेय, रामानंद पांडेय समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

khabaripost.com
sagun lan
bartan ghar
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
kallu
bhola 2
add
alok
hanuman p
WhatsApp Image 2023-09-12 at 21.22.26_1_11zon
12_11zon
previous arrow
next arrow

You missed