dalimes
srvs-001
srvs
Screenshot_3
Screenshot_2
rising public
dwivedi02
raising
silver-wells-finql
WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
add-dwivedi
Screenshot_2
previous arrow
next arrow

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

कुशीनगर।शनिवार की शाम करीब 8 बजे पुरानी रंजिश में बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद अपराधी बेखौफ होकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलने पर एसपी धवल जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के खागी मुण्डेरा की है।

वर्तमान प्रधान पर गोली मारने का आरोप ‚ दोनाें परिवारों की पुरानी रंजिश

खागी मुंडेरा गांव के पूर्व प्रधान राधाकृष्ण सिंह के बेटे अधिवक्ता कमलेश सिंह की शनिवार की रात करीब पौने आठ बजे गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली मारने का आरोप गांव के वर्तमान प्रधान धर्मेंद्र पासवान पर लगा है। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

मृतक अधिवक्ता पत्नी अर्पिता छ साल की बेटी व ढाई साल का एक बेटा भी हुए अनाथ

बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल कमलेश को परिजन पहले हाटा सीएचसी ले गए। डॉक्टर के मृत बताने पर गोरखपुर ले गए, वहां भी डॉक्टर ने मृत बता दिया। दो गोली कमलेश के सीने में और एक बाजू में लगी है। कमलेश की मां जामवंती देवी सुकरौली उत्तरी से जिला पंचायत सदस्य हैं। कमलेश सिंह हाटा तहसील और कसया दीवानी न्यायालय में वकालत करते थे। कमलेश की पत्नी अर्पिता के अलावा छह साल की एक बेटी और ढाई साल का बेटा है। मृतक के पिता ने बताया कि कमलेश पड़ोस के रहने वाले संतोष सिंह के दरवाजे पर किसी काम से खड़े थे तभी गांव का प्रधान धर्मेंद्र पासवान पिस्टल लेकर पहुंचा। उसने दो गोली कमलेश के सीने में और एक बाजू में मार दी। 

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आया है, उसके अनुसार गांव के ही अरविंद पासवान नामक व्यक्ति से मृतक कमलेश सिंह की पुरानी रंजिश थी। फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

khabaripost.com
sagun lan
bartan ghar
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
kallu
bhola 2
add
alok
hanuman p
WhatsApp Image 2023-09-12 at 21.22.26_1_11zon
12_11zon
previous arrow
next arrow

You missed