dalimes
srvs-001
srvs
Screenshot_3
Screenshot_2
rising public
dwivedi02
raising
silver-wells-finql
WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
add-dwivedi
Screenshot_2
previous arrow
next arrow

कानपुर के सचेची में एक छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर सुसाइड कर लिया जिसकी होनी थी 28 जून को शादी वही वही दूसरा मामला कुम्हेडिया का है जहा पर मोबाइल पर मैसेज से तंग आकर बी एस सी की छात्रा ने सुसाइड कर लिया

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

कानपुर।कानपुर में एक युवती और छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। पहला मामला सचेंडी का है। यहां पर लड़की की शादी तय हो गई, तो आरोपी घर में घुस आया। उसने धमकी दी कि अगर शादी हुई, तो घर से उठा ले जाऊंगा। 28 जून को उसकी बारात आनी थी। इससे पहले मंगलवार रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं, दूसरा मामला कुम्हेड़िया का है। यहां पर बीएससी की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसको एक लड़का मोबाइल पर मैसेज भेज परेशान कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

khabaripost.com
sagun lan
bartan ghar
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
kallu
bhola 2
add
alok
hanuman p
WhatsApp Image 2023-09-12 at 21.22.26_1_11zon
12_11zon
previous arrow
next arrow

युवक युवती से आये दिन करता रहा छेडखानी ‚घरवालों के लाख मना करने के बाद भी नही माना

सचेंडी थाना क्षेत्र के ग्राम हरखू पुरवा की रहने वाली युवती से शमशाद आए दिन छेड़खानी करता था। युवती के भाई और घरवालों ने कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। उल्टा शमशाद के हौसले और बढ़ गए। वह पहले से ज्यादा युवती को परेशान करने लगा। वहीं, परिवार के लोगों ने उसकी शादी औरैया में तय कर दी। 31 मार्च को गोदभराई की रस्म थी। 28 जून को बारात आनी थी।

घर में घुसकर उठा ले जाने की दी धमकी‚डरी युवती ने मौत को लगाया गले

परिजनों का कहना है कि शादी की बात शमशाद को पता चल गई। 4 अप्रैल को लड़की का भाई ड्यूटी पर गया था। मां-पिता खेत पर थे। घर पर युवती और उसका छोटा भाई थे। करीब दोपहर 3 बजे शमशाद अपने दोस्तों के साथ घर में घुस गया।

उसने धमकी दी कि अगर दूसरी जगह शादी की तो घर से उठा ले जाऊंगा। तुम्हें मुझसे ही निकाह करना होगा। परिजनों का कहना है कि शमशाद की धमकी से बेटी डर गई थी। उसने कहा था कि दूसरी जगह शादी की तो मैं उस लड़के को मार दूंगा। तुम लोगों को भी मार दूंगा।

भाई थाने गया था, नही हुई सुनवाई लगाता रहा चक्कर‚आजीज आकर इधर बहन ने घर में लगा ली फांसी

भाई आरोपी शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने सचेंडी थाना पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की। भाई रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने और चौकी के चक्कर काट रहा था। इसी बीच युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसके बाद सचेंडी थाने की पुलिस हरकत में आई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

हाय रे पुलिस मौत के बाद भी नहीं लगाई छेड़खानी की धारा

सूत्रों से पता चला है कि युवती की मौत के बाद भी सचेंडी थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की धारा नहीं लगाई। सिर्फ आईपीसी की धारा-306 आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है

डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि आरोपी शमशाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसको गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर FIR दर्ज की गई है।