dalimes
srvs-001
srvs
Screenshot_3
Screenshot_2
rising public
dwivedi02
raising
silver-wells-finql
WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
add-dwivedi
Screenshot_2
previous arrow
next arrow

  • भाजपा 2014 में सत्ता में जैसे आई थी, 2024 में उसकी वैसे ही विदाई होगी: अखिलेश यादव

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हजारों सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) साइकिल यात्रा शुरू की और शाम को करीब चार बजे जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाज में सभी को बराबरी का हक देने के लिए जातीय जनगणना जरूरी है जिससे आबादी के हिसाब से सबको अधिकार मिल सके। उन्होंने वादा किया कि 2024 में अगर वह जीते और उनकी पार्टी सरकार में भागीदार रही तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी। पहले जैसी व्यवस्था लागू होगी।

गरीब, किसान, नौजवान भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे

बयान में पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर भाजपा को हराने का नारा देते हुए कहा कि ” हमारा नारा है 80 हराओ-भाजपा हटाओ। इसलिए 2024 में पीडीए- पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों की एकता राजग- भाजपा गठबंधन पर भारी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, गरीब का सम्मान और उसे न्याय तथा सुविधाएं दिलाना बड़ा मुद्दा होगा तथा गरीब, किसान, नौजवान भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे।

सामाजिक न्याय की विरोधी BJP 

भाजपा से लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को जमीन पर तैयार कर रही है।” जातीय जनगणना पर जोर देते हुए समाजवादी नेता ने कहा कि ‘जातीय जनगणना के बाद ही सामाजिक न्याय मिल पाएगा क्योंकि आबादी के हिसाब से हक और सम्मान देना है तो जातीय जनगणना जरूरी है।

‘सामाजिक न्याय’ होगा पक्का, जब घूमेगा बदलाव का चक्का

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान का पालन नहीं कर रही है। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इकाना स्टेडियम, एचसीएल, पलासियो, डायल 100, अमूल और पराग प्लांट, लोहिया संस्थान का भवन और कैंसर अस्पताल सपा के शासन काम में ही बने हैं। प्रारंभ होने पर उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि  ‘सामाजिक न्याय’ होगा पक्का, जब घूमेगा बदलाव का चक्का। एक्सप्रेव वे पर पहले से ही इसके पुख्ता इंतजाम कर लिए गए थे हालांकि, एक लेन बंद होने से दूसरी तरफ लंबा जाम लग गया। रास्ते में ढोल नगाड़ों के साथ लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

khabaripost.com
sagun lan
bartan ghar
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
kallu
bhola 2
add
alok
hanuman p
WhatsApp Image 2023-09-12 at 21.22.26_1_11zon
12_11zon
previous arrow
next arrow

You missed