खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

वाराणसी । महिला के अपहरण का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बता दे कि जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र से महिला का कार सवार लोगों ने झूठी सूचना देकर अपहरण कर लिया। सुबह महिला के घर आए चार लोगों ने उसे उसकी मां के एक्सीडेंट की जानकारी दी और अपने साथ ले गए। हद तो तब हो गई जब विवाहिता का पति अपनी ससुराल पहुंचा तो उसे पता लगा कि उसकी सास का एक्सीडेंट ही नहीं हुआ है और उसकी पत्नी अपने मायके भी नहीं पहुची है। पति ने पत्नी की खोजबीन की बाद में चोलापुर थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

dalimes
srvs-001
srvs
Screenshot_3
Screenshot_2
rising public
dwivedi02
raising
silver-wells-finql
WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
add-dwivedi
Screenshot_2
previous arrow
next arrow

ससुराल से महिला को चार ले गये मायके एक्सीडेंट बताकर‚मायके नही पहुॅची रास्ते से ही हुई गायब

गोसाईपुर मोहांव निवासी भोला राजभर ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले मुनारी गांव की माला के साथ हुई थी। बीते 31 मार्च की शाम 6:30 बजे मुनारी गांव के सगे भाई गोलू व करिया, मुकेश और सुरेश उसके घर आए। चारों ने कहा कि माला की माताजी का एक्सीडेंट हो गया है और तुरंत हास्पिटल चलना है। भोला ने बताया कि चारों को जानने-पहचानने के कारण वह अपनी पत्नी को उनके साथ भेज दिया। इसके बाद वह भी अपने पिता के साथ चारों द्वारा बताए गए छित्तमपुर स्थित अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में पता लगा कि माला की माताजी आई ही नहीं थी। इसके बाद वह अपने ससुराल जाकर पता किया तो पता लगा कि उसकी सास स्वस्थ हैं और उनका एक्सीडेंट नहीं हुआ है।

khabaripost.com
sagun lan
bartan ghar
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
kallu
bhola 2
add
alok
hanuman p
WhatsApp Image 2023-09-12 at 21.22.26_1_11zon
12_11zon
previous arrow
next arrow

पति ने कराया नामजद अपहरण की रिर्पोट दर्ज‚थाना प्रभारी ने बताया मामला संदिग्ध

इसके साथ ही यह भी पता लगा कि माला अपने मायके आई ही नहीं है। माला की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। भोला ने कहा कि उसे पूरा विश्वास है कि चारों ने साजिश के तहत उसकी पत्नी का अपहरण किया है।चारो में से तीन तो गांव में मिले लेकिन कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। एक का पता नही है। उम्मीद जताई जा रही है कि महिला उसी के साथ है। इस संबंध में चोलापुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है लेकिन पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।

You missed