जवाब मिला-आंखें नीचे करिए, अंगुली मत दिखाइए-जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चंदौली। बीजेपी की टिफिन बैठक चल रही थी. बैठक में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल और जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी के बीच जमकर बवाल हो गया. दोनों ने एक दूसरे को कथित तौर पर देख लेने की धमकी दी. यह सब केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में हुआ. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इसमें बीजेपी के नेता आफस में बहसबाजी करते नजर आ रहे हैं. हालांकि महेंद्र नाथ पांडेय बहस में बीच बचाव करते दिखे लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ और माहौल पूरी तरह गरमा गया। इस दौरान महेंद्र नाथ पांडेय उन्हें शांत कराते दिखे। लेकिन विधायक ने उनकी भी नहीं सुनी। मामला बढ़ा, तो सामने से भी जवाब मिला। अभिमन्यु सिंह ने कह दिया- आंखें मत दिखाइए…अंगुली मत दिखाइए।

dalimes
srvs-001
srvs
Screenshot_3
Screenshot_2
rising public
dwivedi02
raising
silver-wells-finql
WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
add-dwivedi
Screenshot_2
previous arrow
next arrow

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदी में मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल और जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी के बीच बवाल हो गया. केंद्रीय मंत्री बीच बचाव करते दिखे

आक्रोश में विधायक रमेश जायसवाल ने क्या कुछ कहा

  • ”तो निकलवा दीजिए पार्टी से…”
  • कार्यक्रम के दौरान मुगलसराय से भाजपा विधायक रमेश जायसवाल मंच पर मौजूद थे। इस दौरान विधायक को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का सम्मान करने के लिए नहीं बुलाया गया। इसके बाद खुद को उपेक्षित देख विधायक भड़क गए और भड़कते हुए मंच छोड़कर जाने लगे।
  • यह देख कर जिला प्रभारी और प्रदेश संगठन मंत्री मीना चौबे ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन विधायक रमेश जायसवाल आपे से बाहर हो गए। कहासुनी के दौरान उन्होंने जिला प्रभारी से पार्टी से निकलवा देने तक की बात कह दी। विधायक ने जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पर खराब व्यवस्था का आरोप लगाया।
  • इस दौरान मीना चौबे ने उनसे कहा, ”प्रेम से बोलिए…प्रेम से सभी को संबोधित करिए। आराम से बैठिए।” इस पर विधायक ने कहा, ”मेरा विधानसभा क्षेत्र है। ऐसी व्यवस्था की गई है। तमाशा बनाकर रखा है। पार्टी का नाश कर दिया गया है। निकलवा दीजिए पार्टी से…निकलवा दीजिए न।”
  • ‘आंख मत दिखाइए…अंगुली मत दिखाइए”जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह
  • रमेश जायसवाल ने जिलाध्यक्ष से कहा, ”मेरा विधानसभा क्षेत्र है। मैं पहले केंद्रीय मंत्री का सम्मान करूंगा कि नहीं। विधायक सिर्फ खड़े होकर देख रहा है। क्या व्यवस्था की गई है? यही व्यवस्था है। होशियार बने हुए हैं बहुत…। नाश कर दिया है पार्टी का…। ऐसे रिएक्ट करते हैं, जैसे यही चुनाव जिताते आए हैं।”
  • इस जुबानी झड़प के दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा, ”की जा रही हैं सारी व्यवस्था… विधायक हैं…अंगुली न दिखाइए…आंख मत दिखाइए…बड़े आए…।”
  • केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के सामने हुई नोकझोंक के दौरान एक-दूसरे को देख लेने तक की धमकी भी दी गई। अचानक घटे इस घटनाक्रम से केंद्रीय मंत्री भी परेशान हो गए। उन्होंने विधायक रमेश जायसवाल का हाथ पकड़कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। वहीं अपने संबोधन के दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को सम्मान और स्वाभिमान से समझौता न करने दी नसीहत भी दे डाली।
khabaripost.com
sagun lan
bartan ghar
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
kallu
bhola 2
add
alok
hanuman p
WhatsApp Image 2023-09-12 at 21.22.26_1_11zon
12_11zon
previous arrow
next arrow