चंदौली में किसानों ने किया प्रदर्शन:DM को सौंपा ज्ञापन,बोले-थानाध्यक्ष काट रहे हद से ज्यादा चालान, आंदोलन को होंगे बाध्य चंदौली जिले विभिन्न किसान संगठनों के लोगों ने संयुक्त रूप से SPऔर DM को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने इलिया थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
किसानों पर काटे गये चालान को वापस करने का एस पी का फरमान जारी
खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क
चंदौली। विभिन्न किसान संगठनों के लोगों ने संयुक्त रूप से एसपी और डीएम को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। मौजूद लोगों ने इलिया थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाते हुए कहा कि कृषि कार्य के लिए जा रहे किसान के ट्रैक्टर का थानाध्यक्ष ने पांच हजार का चालान काट दिया। लोगों ने चेताया कि चालान को वापस नहीं लिया गया तो किसान संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। हालांकि, किसानों से वार्ता के बाद एस पी डा. अनिल कुमार ने चालान वापस करने का फरमान जारी कर दिया।
इलिया थानाध्यक्ष ने काट दिया किसानी ट्रैक्टर पर पॉच हजार का चालान
किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के मनमन सिंह ने अफसरों को बताया कि सात अगस्त को किसान विकास मंच के अशोक द्विवेदी ट्रैक्टर ट्राली पर मजदूरों को लेकर धान की रोपाई करवाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में इलिया थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने ट्रैक्टर का पांच हजार रूपये का चालान काट दिया। जबकि शासन स्तर से कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर को अन्य वाहनों से अलग छूट दिया गया है।
पुलिस ओभर लोडिंग वाहन को छोड़कर काट रही किसानों के ट्रैक्टर का चलान
जिले के इलिया पुलिस ने ओभर लोडिंग वाहन को छोड़कर किसानों के ट्रैक्टर का चलान काटने लगा है।
बताया जा रहा है कि अशोक कुमार दूबे अपने खेत से रोपाई कलाकार ट्रैक्टर ट्राली पर मजदूरों को उनके घर छोड़ने जा रहे थे तभी इलिया पुलिस ने गाड़ी रोककर भारी भरकम राशि का चलान थमा दिया। जब किसान ने चालान के बाबत जानकारी लेनी चाही तो पुलिस ने बताया कि सरकार का आदेश है। अब किसान के ट्रैक्टर का भी चलान काटा जायेगा।
इस बाबत थाना इलिया के थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि ट्रैक्टर ट्राली पर अधिक लोग बे तरकीब ढंग से बैठे थे, जिन्हें रोककर पूछा गया तो वे पुलिस को संतोष जनक उत्तर नही दे पाये। वहीं ट्रैक्टर ट्राली पर नंबर प्लेट भी नही लगा था जिसके वजह से चालान काटा गया।
थानाध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर किसानों में काफी आक्रोश
किसानों ने कहा कि थानाध्यक्ष के द्वारा जानबूझकर ऐसा कृत्य किया गया है। इससे किसान संगठनों में थानाध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है। कहा कि मामले की उच्चाधिकारियों के द्वारा गहनता पूर्वक जांच कराना आवश्यक है।
इसके अलावा किसान के ट्रैक्टर का काटा गया चालान भी वापस किया जाए। वरना किसान संगठन लामबंद होकर थानाध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगे। इस दौरान राधेश्याम पांडेय, जय सिंह, रामअवध सिंह, सुरेश मौर्य, कृष्णानंद सिंह, विजयकांत, निरंजन पाल मौजूद रहे।