खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

फतेहपुर। बरामदे में सोते समय धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस खुलासे के करीब है। पुलिस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक अवैध संबंधों में आशनाई के चलते बाधा बन रहा था जिसके कारण उसकी हत्या की गई। पूरा मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का है जहा पर कंचन गाँव के जसवंत सिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है। पुलिस को छानबीन में पता लगा है कि मृतक शराब का शौकीन था वह शराब पीने अक्सर पड़ोसी गांव जाता था।

बताया जा रहा है कि मृतक जसवंत यहां एक महिला से आशनाई करता था। उस महिला का परिवार में ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध है। इसकी भनक उस व्यक्ति को लगी थी। कुछ दिन पहले शराब पीने पिलाने के दौरान उस व्यक्ति से मृतक का विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतक को जान से मारने की धमकी देने की भी चर्चा उठी

dalimes
srvs-001
srvs
Screenshot_3
Screenshot_2
rising public
dwivedi02
raising
silver-wells-finql
WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
add-dwivedi
Screenshot_2
previous arrow
next arrow

मृतक दस मीटर तक भागा था जहाँ पर मिले खून की छींटे

हमले के बाद जसवंत करीब 10 मीटर तक भागा था। उसके खून बहने के निशान घर से करीब दस मीटर रहने वाले चाचा के घर तक मिले हैं। हमलावर किसी भी हाल में जसवंत को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। इसी वजह से गले के बाद पेट में भी वार किया है।

मॉ व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल पिता की हो चुकी है दो वर्ष पहले हीे मौत
घटना से मृतक की मां कृष्णावती बदहवास दिखी। भाई शीलचंद्र ने बताया कि पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। चार भाइयों में सबसे बड़ालाल महाराष्ट्र में पूरा करता है। मामले में पुलिस ने पड़ोसी गांव की एक महिला और उसके ससुर समेत तीन को हिरासत में लिया है।

सोते समय रेता गला‚ हत्या के बाद गाँव में सनसनी

बुधवार रात युवक बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान गता रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात से गांव में सनसनी फैली गई। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आशनाई के बिंदु पर जांच में जुटी है। पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतक अविवाहित‚घटना के दिन शराब के नशे में रहा चूर

घटना सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कुंवरपुर मजरे कूंधन गांव की है। गांव निवासी जसवंत यादव (35) अविवाहित था। वह शराब का शौकीन था। वह रात को घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। करीब रात 11 बजे दो हमलावर पहुंचे। धारदार हथियार से जसवंत पर सोते समय हमला किया।
उसका गला भी रेत दिया। चीखते हुए जान बचाकर जसवंत घर से करीब 15 मीटर दूर चाचा रामप्यारे के दरवाजे पर पहुंचा। वहीं उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक दो हमलावरों को भागते देखा गया। मृतक का भाई शीलचंद्र खेत पर गेहूं की कटाई करा रहा था।

हत्या के पिछे आशनाई का मामला -पुलिस अधीक्षक

ग्रामीणों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा। भाई को मृत देखकर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए हैं। एएसपी ने बताया कि हत्या के पीछे आशनाई का मामला सामने आया है। संदिग्धों की धरपकड़ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

khabaripost.com
sagun lan
bartan ghar
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
kallu
bhola 2
add
alok
hanuman p
WhatsApp Image 2023-09-12 at 21.22.26_1_11zon
12_11zon
previous arrow
next arrow