dalimes
srvs-001
srvs
Screenshot_3
Screenshot_2
rising public
dwivedi02
raising
silver-wells-finql
WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
add-dwivedi
Screenshot_2
previous arrow
next arrow

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे VDO पर ACTION

मेरठ में किशोरी से क्रूरता की हदें पार करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने किशोरी से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाया, जिसमें वे उसे निर्वस्त्र कर क्रूरता कर रहे हैं।

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

मेरठ।मेरठ में एक किशोरी को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ जंगल में बलात्कार किया गया। लड़की को निर्वस्त्र रहने को मजबूर किया गया और उससे छेड़छाड़ की गई। पीड़िता की बेल्ट से पिटाई भी की गई। मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चार के खिलाफ रिर्पोट दर्ज ‚ तीन गिरफ्तार

किठौर थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन माह पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी के दोस्तों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया जो रविवार को उसके भाई के मोबाइल पर भेज दिया गया। वीडियो में आरोपी किशोरी के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

RAPE का वी डि ओ बनाने के बाद किया सोशल मीडिया पर वायरल‚जिसमें किशोरी गिड़गिड़ाती नजर आ रही है कि उसे कपड़े पहन लेने दिया जाए

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मणिपुर जैसी वारदात सामने आई है। यहां एक किशोरी को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ जंगल में बलात्कार किया गया। इतना ही नहीं, लड़की के कपड़े छीन लिए गए और उसे निर्वस्त्र रहने को मजबूर किया गया। आरोपियों ने पीड़िता की बेल्ट से पिटाई भी की। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में किशोरी आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती नजर आ रही है कि उसे कपड़े पहन लेने दिया जाए। पीड़िता की चीख-पुकार वाले वीडियो में आरोपी उसे गालियां देते नजर आ रहे हैं।

नशीला पदार्थ खिलाकर जंगल में गैंगरेप निर्वस्त्र रहने को किया मजबूर

मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। शिकायत में कहा गया है कि गांव के कुछ युवकों ने दो साल पहले किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया था। इस वीडियो के जरिए वे उसे ब्लैकमेल कर उसका रेप करते रहे। तीन महीने पहले आरोपी किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर जंगल में लेकर गए। वहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। उन्होंने पीड़िता को निर्वस्त्र रहने को मजबूर किया और उसके कपड़े छीन लिए। उसकी बेल्टों से पिटाई की।

वीडियो के जरिए पीड़िता के साथ फिर रेप करने की कोशिस‚ लेकिन मना करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बताया गया कि तीन महीने पुराने इस वीडियो के जरिए उन्होंने पीड़िता के साथ फिर रेप करना चाहा लेकिन उसने मना कर दिया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने 4 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में शाकिर, आलम और पप्पू की गिरफ्तारी की गई है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

khabaripost.com
sagun lan
bartan ghar
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
kallu
bhola 2
add
alok
hanuman p
WhatsApp Image 2023-09-12 at 21.22.26_1_11zon
12_11zon
previous arrow
next arrow