dalimes
srvs-001
srvs
Screenshot_3
Screenshot_2
rising public
dwivedi02
raising
silver-wells-finql
WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
add-dwivedi
Screenshot_2
previous arrow
next arrow

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चंदौली। आदर्श नगर पंचायत के निकाय चुनाव में प्रमुख राजनीति दलों ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। केवल बसपा ने विवेक गुप्ता उर्फ पिंकू को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा, भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।सपा ने केवल सैयदराजा नगर पंचायत से शुक्रवार को पूर्व चेयरमैन मिनाक्षी देवी के पति सुशील यादव उर्फ गुड्डू ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भर दिया है। गुड्डू यादव के मैदान में उतरने से कई राजनीतिक दलों का समीकरण कशमकश में पड़ गया है।

khabaripost.com
sagun lan
bartan ghar
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
kallu
bhola 2
add
alok
hanuman p
WhatsApp Image 2023-09-12 at 21.22.26_1_11zon
12_11zon
previous arrow
next arrow

बता दें कि आर्दश नगर पंचायत चंदौली में लगभग 15 हजार से अधिक मतदाता हैं। जातीय समीकरण को देखते हुए यहा भाजपा का वोट बैंक काफी मजबूत माना जाता है। लेकिन आर्दश नगर पंचायत के मतदाता हमेशा दल की बजाय उम्मीदवारों की कार्यशैली को देखते हुए वोट देते हैं। ऐसे में इस बार का चुनाव काफी रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल, पूर्व चेयरमैन मिनाक्षी देवी के पति सुशील यादव उर्फ गुड्डू यादव ने निर्दलीय पर्चा भर अन्य दलों में खलबली जरूर मचा दी है। गुड्डू यादव की व्यापारी और अल्पसंख्यक वर्ग में अच्छी पक़ड़ मानी जाती है। यही कारण है कि उनका चुनावी मैदान में उतरना, अब चर्चा का विषय बन गया है।

समाजवादी पार्टी ने केवल सैयदराजा में ही की घोषणा‚चकिया व चंदौली‚डीडीयू नगर में फसा पेंच

वही समाजवादी पार्टी ने अभी तक केवल सैयदराजा से हीअपना पत्ता खोला है जिलाध्यक्ष ने अपने लिखित विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी थी कि वहा से वार्ड न० 11 किदवई नगर निवासिनी मजिदुन बेगम कोअपना प्रत्याशी बनाया है। लेकिन असली घमासान चकिया नगर पंचायत‚चंदौली नगर पंचायत के साथ ही साथ दिन दयाल नगर नगर पालिका का पेच फसता दिख रहा है। जहा पर टिकट देने वालों के भी छक्के छूटते दिख रहे है। पार्टी इस बात को भी ध्यान में रख रही है कि कही जल्दी से नाम की घोषणा करने के बाद निर्दल के रूप में भी कई प्रत्याशी आ सकते है। ऐसे में पार्टी अपने गणित से देरी पर देरी कर रही है कि टिकट घोषित करने के बाद किसी के पास भी सोचने विचारने का समय ही नही बचे। सपा व भाजपा देानो में आधे – आधे दर्जन दावेदार है।

कई दावेदारों ने बढाई परेशानी देखना है कब जारी करती है पार्टी लिस्ट

आदर्श नगर पंचायत के चेयरमैन के उम्मीदवार के लिए भाजपा ने अभी कोई पत्ता नहीं खोला है। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने टिकट के लिए आवेदन दिया है। इसमें सामान्य वर्ग के ज्यादा दावेदार हैं। इसके अलावा सपा की ओर से भी कई बड़े चेहरे टिकट के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। चकिया नगर पंचायत सामान्य होने से सामान्य वर्ग भी किसी भी कीमत पर पिछे हटने को तैयार नही है। वही देखा जाय तो जनपद में अभी तक सामान्य के साथ ही साहू व कान्दू समाज से कोई भी पूर्व में प्रत्याशी नही बनाया गया । वही बताते चले कि मंगलवार से ही नगर पंचायत के अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए नामांकन शुरू हो चुका है। बावजूद इसके अभी तक भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित नही किया है। नगर पंचायत में एक अध्यक्ष और 12 सभासदों का चुनाव होना है। जनता को ही चुनना है। काफी जद्दोजहद पार्टी के अन्दर भी चल रहा है। नगर पंचायत चकिया को इस बार अनारक्षित की श्रेणी में चुनाव आयोग द्वारा रखा गया है। देरी का कारण मात्र बगावत का डर बताया जा रहा है।