dalimes
srvs-001
srvs
Screenshot_3
Screenshot_2
rising public
dwivedi02
raising
silver-wells-finql
WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
add-dwivedi
Screenshot_2
previous arrow
next arrow

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। वाराणसी के आदमपुर थाना इलाके के विजईपुरा (कोनिया) में शनिवार रात जमीन पर गिरे मोमोज को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, फिर जमकर पथराव हुआ। पीएसी के जवानों पर भी पत्थर फेंके गए। करीब तीस मिनट तक इलाके में अराजकता की स्थिति रही। 

दो पक्षों के बीच हुए बवाल में आधा दर्जन हुए घायल‚सात हिरासत में

आसपास के थानों की पुलिस ने लाठीचार्ज करके उपद्रवियों को खदेड़ा। बवाल में छह लोग घायल हुए हैं। मौके पर अपर पुलिस आयुक्त एस. चनप्पा, डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी आदि फोर्स के साथ पहुंचे। मामले में सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

……….मात्र इतनी बात जिसके लिए मचा बवाल

विजईपुरा चौराहे के पास 14 वर्षीय करन अपनी मोमोज की दुकान लगाता है। रात करीब आठ बजे विजईपुरा के खजुरिया निवासी ई-रिक्शा चालक दुकान पर मोमोज लेने गया। इस बीच मोमोज जमीन पर गिर गया। इसे लेकर ई- रिक्शा चालक विवाद करने लगा। यह देख करन के परिजन और अन्य लोग आगे आए। 

बीच-बचाव के साथ ही रिक्शा चालक को डांटने लगे। यह देख भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों तरफ से कहासुनी हुई, फिर गालीगलौज और मारपीट होने लगी । देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। विजईपुरा चौराहे पर दो पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। पथराव में करन के अलावा 16 वर्षीय अरविंद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों के सिर और पीठ पर चोट आई है। 

khabaripost.com
sagun lan
bartan ghar
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
kallu
bhola 2
add
alok
hanuman p
WhatsApp Image 2023-09-12 at 21.22.26_1_11zon
12_11zon
previous arrow
next arrow

दो हुए घायल‚PAC के जवानों के ऊपर भी फेके गये पत्थर‚डी सी पी ने सम्हाला मोर्चा

करन को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पीएसी जवानों के ऊपर भी पत्थर फेंके गए। पथराव की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद आदमपुर, जैतपुरा, सारनाथ समेत अन्य थानों की फोर्स पहुंच गई। अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था एस. चनप्पा, डीसीपी काशी आरएस गौतम समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और स्थिति को संभाला।

छत से बरसे पत्थर, छह से अधिक घायल
विजईपुरा के पास दोनों पक्षों के बीच जब विवाद शुरू हुआ तो अन्य बड़े बुजुर्ग घरों में कैद हो गए। कुछ देर के लिए क्षेत्र में अराजकता का माहौल ऐसा बना कि उपद्रवियों ने घरों की छत पर चढ़कर पथराव किया, जिसमें दोनों ओर से छह लोग घायल हो गए। हालांकि, पुलिस का कहना है कि बवाल में केवल दो लोग करन और अरविंद घायल हैं।