खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

नौगढ ‚ चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दूहन के निर्देश पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में रामलीला चबूतरा की जोडा़ई का कार्य देर रात तक जारी रहा।


इस बारे में बताया जाता है कि गुरुवार को ग्राम प्रधान नीलम ओहरी का प्रश्रय पाकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष डा.आनंद गुप्ता व अन्य ने मौजा नौगढ खास मे आसीन प्राचीन रामलीला चबूतरा की दीवार को जे सी बी मशीन से ध्वस्त करा दिया था।
जिसको लेकर गांव में काफी तनाव होकर भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरी व ब्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज केशरी के नेतृत्व में गांववासियों ने लगातार 6 घंटे तक बाजार त्रिमुहानी पर जे सी बी मशीन रोककर के धरना प्रदर्शन किया था।मौके पर विधायक कैलाश आचार्य जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत कुमार उर्फ सूड्डु सिंह व जिलास्तरीय अधिकारियों ने पहुंच कर आक्रोशित लोगो को समझा बुझाकर आक्रोश शांत कराया था।


शुक्रवार को दीवार गिराने के 4 आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद जिला प्रशासन की पहल पर शनिवार को दीवार निर्माण कार्य जारी हुआ।
जहां पर सुबह से देर रात तकरात्रि अधिकारी व सुरक्षा बल के जवान मुस्तैद रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती
उपजिलाधिकारी डा.अतुल गुप्ता तहसीलदार सुरेश चन्द्र पुलिस उपाधीक्षक चकिया रघुराज पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति थानाध्यक्ष चकरघट्टा हरिश्चन्द्र सरोज के साथ ही कई थानों की पुलिस एवं पी ए सी के जवान मौजूद रहे।

khabaripost.com
sagun lan
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-14.49.57
previous arrow
next arrow