उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय, मुगलसराय में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क
चंदौली।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश दिवस 2023 मनाए जाने के संबंध में विकास भवन सभागार में बैठक संपन्न हुई। शासन के निर्देशानुसार दिनांक 24 से 26 जनवरी 2023 तक उत्तर प्रदेश दिवस को भव्य रुप से मनाए जाने हेतु तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

यू पी महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को किया जाएगा सम्मानित

बैठक के दौरान बताया गया कि यूपी दिवस का आयोजन दिनांक 24 से 26 जनवरी 2023 तक जनपद के दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय, मुगलसराय में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान सोशल सेक्टर, विकास विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायती राज, खादी एवं ग्रामोद्योग, उद्योग विभाग, श्रम, सेवायोजन, कौशल विकास, चिकित्सा, बाल विकास, महिला कल्याण आदि विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास परक एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनियां/ स्टाल लगाए जाएंगे तथा योजनाओं के विषय में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, अन्य गतिविधियों के आयोजन के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, समाज कल्याण, महिला कल्याण, बाल विकास, उद्योग विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider=”2″]
[smartslider3 slider=”4″]