Iqra model school
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
WhatsApp Image 2024-07-26 at 15.20.47 (1)
WhatsApp Image 2025-01-23 at 00.23.00
IMG-20250121-WA0018
WhatsApp Image 2025-01-24 at 20.30.30
previous arrow
next arrow

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। रमजान उल मुबारक का चांद बुधवार को नहीं दिखाई दिया। पहला रोजा अब शुक्रवार को रखा जाएगा। रमजान का चांद दिखने के बाद शुरू होने वाली विशेष नमाज-ए-तरावीह से इबादतगाहें गुरुवार काे रोशन हाेंगी। मरकजी चांद कमेटी ने रमजान का चांद न दिखने का एलान किया।

कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि रमजान का चांद बुधवार को नहीं दिखाई दिया। वहीं शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष माैलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी चांद न दिखने का एलान किया। उन्होंने कहा कि पहला रोजा शुक्रवार को रखा जाएगा। इसके अलावा इदारा शरिया हिलाल कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने रमजान का चांद न दिखने का एलान किया। ऐसे में पहला रोजा अब शुक्रवार को रखा जाएगा।

khabaripost.com
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
previous arrow
next arrow

नमाज-ए-तरावीह से इबादतगाहें गुरुवार काे हाेंगी रोशन

रमजान का चांद दिखने के बाद शुरू होने वाली विशेष नमाज-ए-तरावीह से इबादतगाहें गुरुवार काे रोशन हाेंगी। रमजान के चांद के दीदार के लिए बुधवार रात माेमिनाें की नजरें आसमान में लगी रहीं, लेकिन चांद का दीदार नहीं हुआ।

शहर काजी अब्दुल रहमान ने बताया कि बुधवार काे किसी भी क्षेत्र से रमजान का चांद दिखाई देने की सूचना नहीं है। ऐसे में इस बार पहला रोजा जुमे को होगा। इसी दिन रमजान के पहला जुमे की नमाज भी अदा की जाएगी।