दो किशोरियां 14 वर्ष और 13 वर्ष की सगी बहनें बृहस्पतिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह दोनों बहनों ने खाना बनाकर पूरे परिवार को खिलाया। इसके बाद रात बारह बजे के करीब परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में  सोने चले गए। लेकिन जगने के बाद दोनो का कही अता पता नही है।

[smartslider3 slider=”7″]

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्ष और 13 वर्ष की सगी बहनें गुरुवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह दोनों बहनों ने खाना बनाकर पूरे परिवार को खिलाया। इसके बाद रात बारह बजे के करीब परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में  सोने चले गए।और जब वे जगे तो दोनो बहने नदारत थी। 30 घण्टे बाद भी जब उनका कहीं पता नही चला तो परिजन सहमे हुए हैं। परिजनो ने आनन फानन में पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कराई पुलिस ने भी गुमसुदगी दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। 

घरवालों के लाख खोजने के बाद भी नही चला काेई अता पता‚मामला संदिग्ध

सुबह करीब पांच बजे जब घर के लोग उठे तो दोनों नाबालिग बहनें नजर नहीं आई। घर वालों ने काफी खोजबीन किया, मगर वो कहीं नहीं मिली। थक हार कर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। नाबालिग बहनों के पिता ने बताया कि रात बारह बजे तक दोनों घर पर ही थी। दोनों राबर्ट्सगंज नगर के एक स्कूल में पढ़ती हैं। पुलिस पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। सदर कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

[smartslider3 slider=”4″]