WhatsApp Image 2023-08-12 at 12.29.27 PM
Iqra model school
WhatsApp-Image-2024-01-25-at-14.35.12-1
WhatsApp-Image-2024-02-25-at-08.22.10
WhatsApp-Image-2024-03-15-at-19.40.39
WhatsApp-Image-2024-03-15-at-19.40.40
jpeg-optimizer_WhatsApp-Image-2024-04-07-at-13.55.52-1
srvs_11zon
Screenshot_7_11zon
WhatsApp Image 2024-06-29 at 12.
IMG-20231229-WA0088
previous arrow
next arrow
  • बारिश के बीच समाज के लोगों ने बापू को श्रद्धा सुमन किये अर्पित
  • वर्तमान अध्यक्ष की विदाई तो नवागत अध्यक्ष का हुआ स्वागत,
  • आज का दिन विश्व में अंर्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रुप में…नवागत अध्यक्ष

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। नगर सहित जनपद में पूरे हर्षो उल्लास के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री व जिले की शान लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस पूरे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। आज का दिन विश्व में अंर्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रुप में मनाया जाता है। इसी क्रम में साहू समाज चकिया ओर से गांधी पार्क परिसर में सुबह से हो रहे बारिश के बीच 10 बजे पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए रघुपति राघव राजा राम….गाया गया।

साहू समाज के अध्यक्ष बने संदीप गुप्ता

इस दौरान विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें कहा गया कि बापू जी विचार को आत्मसात करना ही हम सबका प्रथम कर्तव्य है। वहीं नवागत साहू समाज के अध्यक्ष व भाजपा के मंडल महामंत्री संदीप गुप्ता आशु को समाज के लोगों मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

गांधी जी रहे सत्य एवं अहिंसा के पुजारी–नवागत अध्यक्ष

इस दौरान साहू समाज के नवागत अध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी सत्य एवं अहिंसा के पुजारी थे। उनके नेतृत्व में बिना हथियार उठाये अंग्रेजों को भारत से भगाया। बापू जी विचारों को भारत ही नहीं पूरा विश्व मानता है। तभी तो प्रत्येक वर्ष दो अक्टूबर को उनके जन्म दिवस के मौके पर पूरे विश्व में अंर्तराष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है। आज हर घरों में स्वदेशी वस्तुओं सहित अन्य सामानों का उपयोग खुलकर किया जाता है। गांधी जी ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित किये।

राष्ट्रपिता सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणीय नेता –निर्वतमान अध्यक्ष

वहीं समाज के पूर्व नगर अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी का जन्म आज के ही दिन 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। राष्ट्रपिता सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवग्या) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणीय नेता थे। उन्होंने इस अवधारणा की नीव संपूर्ण अहिंसा के शिद्धांत पर रखी थी। जिसने भारत को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम दिलाकर पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित किया गया।

साहू समाज के इन लोगों ने भी डाले बापू की जीवनी पर प्रकाश

समाज के जय प्रकाश गुप्ता, रुद्र प्रकाश गुप्ता, शिक्षक कमलेश गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, ईशान गुप्ता ने बापू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू भारत ही नहीं बल्कि विश्व उनके विचारों को मानता है। तभी तो पूरे विश्व में आज के दिन अंर्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रुप में मनाया जाता है। दिल्ली में आयोजित जी-20 सम्मेलन के दौरान 21 देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने राजघाट पहुंचकर गांधी जी को श्रद्धासुमन किया।

…..इनकी रही गरिमामई मौजूदगी

इस दौरान रामआधार गुप्ता, बलिराम गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, रुद्र प्रकाश गुप्ता, शिक्षक कमलेश गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, ईशान गुप्ता, रमेश गुप्ता फौजी, सुधीर गुप्ता, पूर्व सभासद विजय विश्वकर्मा, अनिल सिंह, किशन गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, राजन गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता, प्रसन्ना गुप्ता, सन्नी गुप्ता, रुचि गुप्ता, उमेश गुप्ता सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहें। विचार गोष्ठी का संचालन ईशान गुप्ता ने किया।

khabaripost.com
sagun lan
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-14.49.57
previous arrow
next arrow