[smartslider3 slider=”7″]

खड़ान गांव के मनोज सिंह का परिवार शादी से लौटा तो हुई घटना की जानकारी

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

धानापुर‚चंदाैली। थाना अंतर्गत ग्राम खड़ान निवासी मनोज सिंह का परिवार बीते 12 फरवरी को घर में ताला लगाकर शादी में गया हुआ था। शादी से लौटकर 15 फरवरी गुरुवार को जब परिवार के सदस्य खड़ान स्थित घर पर पहुंचे तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाकर देखा तो आलमारी टूटी पड़ी थी और उसमें रखा कीमती सामान गायब था।

112 नम्बर डायल कर दी चोरी की सूचना‚बताया चोरी गये सामानों की लिस्ट

मनोज सिंह के पुत्र चंदन सिंह ने 112 नम्बर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और बताया कि घर में दो आलमारी में रखा कीमती सामान चोर चोरी कर लिए है। जिसमें पहली अलमारी को तोड़कर एक सोने की सिकड़ी,10 महंगी साड़ियां, तीन सोने की अंगूठी, व एक जोड़ी सोने का टॉप्स। वहीं दूसरी आलमारी में रखा एक चांदी का कटोरा, चांदी का पान,30 हजार नगद चोर उठा ले गए। वहीं बरामदे से एक 32 इंच एलइडी टीवी और कांडाल सेट बर्तन भी चोर ताला तोड़कर उठा ले गए।

जांच कर चोरो को किया जायेगा सलाखों के अन्दर –थानाध्यक्ष

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुँचे हल्का दरोगा जांच पड़ताल कर चले गए। मनोज सिंह के पुत्र चंदन सिंह ने धानापुर थाने पर पहुंच चोरी के सामान की तहरीर दी है। उक्त घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष धानापुर प्रशांत सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी हुई एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है, जाँच पड़ताल कर चोरों की पकड़ की जाएगी।

[smartslider3 slider=”4″]