[smartslider3 slider=”7″]

अमरेन्द्र सिंह

खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क

डीडीयू नगर‚चंदौली।बिहार के राजधानी पटना से शहर लखनऊ तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। शुक्रवार को वंदे भारत का पटना से लखनऊ तक ट्रायल रन किया गया। यह पूरी तरह सफल रहा। माना जा रहा है कि 12 मार्च से यह ट्रेन नियमित चलेगी। इस ट्रेन से चलने से पटना से डीडीयू की दूरी 2.35 घंटे जबकि डीडीयू स्टेशन से लखनऊ की दूरी छह घंटे में पूरी होगी।

शुक्रवार को पटना से लखनऊ के बीच इसका किया गया ट्रायल रन

हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त डीडीयू से होकर वंदे भारत ट्रेन चलने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। डाला छठ के समय पटना से नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन के रूप में वंदे भारत का संचालन किया गया था। इसके बाद लगा था कि इसे नियमित किया जाएगा।जो अभी तक ऐसा नहीं किया गया है। वहीं अब पटना से लखनऊ के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को पटना से लखनऊ के बीच इसका ट्रायल रन किया गया।

बन्दे भारत ट्रेन पटना से सुबह 6.05 बजे खुलकर, 06.15 बजे दानापुर, 6.43 बजे आरा, 7.23 बजे बक्सर होते हुए 8.40 बजे डीडीयू स्टेशन पर पहुंची। यहां प्लेटफार्म संख्या चार पर ट्रेन के पहुंचते ही इसे देखने वालों की भीड़ लग गई। इस दौरान यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। यहां से 08.45 बजे खुलकर यह ट्रेन 09.30 बजे वाराणसी कैंट, 12.25 बजे अयोध्या धाम होते हुए 2.45 बजे लखनऊ पहुंची। रेलवे सूत्रों ने बताया कि 12 मार्च से इसी शेड़्यूल से यह ट्रेन चलेगी। वर्चुअल तरीके से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। लखनऊ से यह ट्रेन दोपहर बाद 3.20 बजे खुलेगी और 5.20 बजे अयोध्या, रात 8.15 बजे वाराणसी कैंट, 8.50 बजे डीडीयू स्टेशन , 9.54 बजे बक्सर, 10.35 बजे आरा, 11.07 दानापुर और रात 11.45 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।

[smartslider3 slider=”4″]