खबरी पोस्ट नेशनल न्यूज नेटवर्क
चकिया ,चंदौली ।बीजेपी ने संगठन से जुड़े हर कार्यकर्ताओं की जानकारी ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सरल एप नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसमें पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम, पद, शैक्षणिक योग्यता से लेकर अन्य जानकारी अपलोड रहेगी। अप्रैल के पहले हफ्ते तक ये सारी जानकारी अपलोड की जानी है।

ठाकुर बाग मंदिर परिसर में हुई भाजपा चकिया मंडल की बैठक

सोमवार को नगर स्थित ठाकुर बाग मंदिर परिसर में भाजपा चकिया मंडल के मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह संतोष की अध्यक्षता में मंडल कार्यशाला बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी नगर निकाय, लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिए गए।

बूथ सशक्तीकरण ही हमारी जीत का आधार बनेगा–विधायक कैलाश खरवार

मुख्य अतिथि विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि पार्टी के महाविस्तार अभियान में सबको हिस्सा लेना है। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तीकरण ही हमारी जीत का आधार बनेगा। इसलिए जिन बूथों पर पन्ना प्रमुख नहीं हैं वहां पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करें। उन्होंने कहा कि मण्डल के पदाधिकारी शक्ति केन्द्र पर और शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी बूथ स्तर तक प्रवास सुनिश्चित करें।

मंडल कार्यशाला, मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने बताया सरल एप में रजिस्ट्रेशन और सत्यापन होगा जरूरी सरल एप में केवल पंजीयन से काम नहीं चलेगा। एप में कार्यकर्ता अपने बारे में पूरी जानकारी स्वयं अपलोड करेगा। इसके बाद जिले से बनाए गए सदस्य बूथ, मंडल और शक्ति केंद्रों तक पहुंचकर उनकी जानकारी का सत्यापन करेंगे। आईडी पासवर्ड की मदद से उस कार्यकर्ता की पूरी जानकारी सही तरीके से अपलोड करेंगे।कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री कैलाश जायसवाल ने किया।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि सुनील श्रीवास्तव, उमाशंकर सिंह ,प्रदीप मौर्या, राकेश मिश्रा,सुनील जायसवाल,दिव्या जायसवाल, राजेश चौहान, रामदुलारे, शुभम मोदनवाल ,रोहित सोनकर, सुशील पांडे, उमेश शर्मा, सुशील जायसवाल, प्रसन्ना, राजू माली, सरदार जीत सिंह, नीरज गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, प्रमोद कुशवाहा, आदि मौजूद रहे।

khabaripost.com
sagun lan
sardar-ji-misthan-bhandaar-266×300-2
bhola 2
add
WhatsApp-Image-2024-03-20-at-07.35.55
jpeg-optimizer_bhargavi
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-14.49.57
previous arrow
next arrow