राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रथम काशी आगमन सोमवार को हुआ। कालभैरव मंदिर और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुईं। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। 

मुर्मू ने 60 मिनट तक 9 अर्चक और 21 देव कन्याओं के साथ की स्पेशल गंगा आरती

दशाश्वमेध घाट पर रेड कार्पेट वेलकम हुआ। मुर्मू ने 60 मिनट तक 9 अर्चक और 21 देव कन्याओं के साथ स्पेशल गंगा आरती की। इस दौरान डेढ़ मिनट तक शंख गूंजता रहा। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ का दूध, गंगाजल और घी से अभिषेक किया।

राष्ट्रपति ने कहा, जीवनदायिनी मां गंगा का आशीर्वाद सभी देशवासियों को सदा मिलता रहे, यह मेरी मंगलकामना है।”

बनारस से रवाना हुईं राष्ट्रपति‚आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी विदाई

वाराणसी दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। शाम में दशाश्वमेध घाट पर विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुईं। फिर बाबतपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गईं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदाई दी। 

राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए लोगों ने किया घंटों इंतजार 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होने के जानकारी होने पर उनकी झलक पाने के लिए गोदौलिया चौराहे पर और राजेंद्र प्रसाद घाट पर जगह-जगह लोग उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही लोगों ने उन्हें देखा तो हर-हर महादेव का उद्घोष कर स्वागत किया।

मां की भव्य आरती देख राष्ट्रपति मुर्मू हुई भावविभोर

दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती देख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भावविभोर हो गईं। गंगा तट पर उपस्थित जन समुदाय ने उनका स्वागत हर-हर महादेव के जयघोष से किया तो उन्होंने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। गंगा आरती देखने के बाद राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया।

षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब दशाश्वमेध घाट पहुंचीं तो वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। राष्ट्रपति ने मां गंगा की आरती उतारी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना की। वो मंच पर बैठकर मां गंगा की आरती देख रही हैं। गंगा सेवा निधि के नौ अर्चक आरती उतार रहे हैं। 21 कन्याएं मां गंगा को चंवर डोला रही हैं। 

[smartslider3 slider=”2″]
[smartslider3 slider=”4″]